रहमान मलिक की बर्खास्तगी सेवानिवृत्ति में बदली गई

इस्लामाबाद, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने आंतरिक मंत्री रहमान मलिक की फेडरल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एफआईए) के अतिरिक्त निदेशक के पद से 1996 में हुई बर्खास्तगी को मंगलवार को सेवानिवृत्ति में बदल दिया और उनकी पिछली सुविधाओं के भुगतान को मंजूरी दे दी।

समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि मलिक ने अपनी बर्खास्तगी को बदले की कार्रवाई बताया था और कानून मंत्रालय से आग्रह किया था कि उनकी बर्खास्तगी को सेवानिवृत्ति में बदल दिया जाए।

कानूनी जटिलताओं की समीक्षा करने के बाद कानून मंत्रालय ने इसे मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के पास भेज दिया। गिलानी ने इस फाइल को जरदारी के पास भेज दिया।

मलिक की बर्खास्तगी को सिविल सर्वेट कानून की धारा 23 के तहत सेवानिवृत्ति में बदला गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+