हिमाचल सरकार ने मोदी को हेलीकाप्टर क्यों मुहैया कराया : कांग्रेस
राज्य कांग्रेस अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "राज्य सरकार ने धर्मशाला में गत 18 अप्रैल को खत्म हुए क्रिकेट मैच के बाद मोदी और उनके परिजनों को दिल्ली भेजने के लिए उन्हें एक विशेष हेलीकॉप्टर मुहैया कराया था।"
उन्होंने सरकार के सामने सवाल खड़े किए कि मोदी सहित अन्य आईपीएल अधिकारियों को विशेष सुविधाएं क्यों मुहैया कराई गईं।
ठाकुर ने कहा, "यह समझना कठिन है कि कॉरपोरेट जगत से संचालित होने वाले आईपीएल मैच में राज्य सरकार इतनी दिलचस्पी क्यों दिखा रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications