श्रीलंका में 2 संसदीय क्षेत्रों में पुनर्मतदान

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मध्य नावालापिटिया और त्रिनकोमले संसदीय क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। इन दोनों संसदीय क्षेत्रों में शाम चार बजे तक मतदान होगा।

मतगणना मंगलवार रात को संपन्न हो जाएगी। इन दोनों संसदीय क्षेत्रों में कुल 52,000 मतदाता है।

उल्लेखनीय है कि आम चुनाव में सत्तारूढ़ यूनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम एलायंस (यूपीएफए) ने जीत दर्ज की थी। राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के नेतृत्व वाले इस गठबंधन को 60 फीसदी से अधिक मत प्राप्त हुए थे।

नावालापिटिया और त्रिनकोमले संसदीय क्षेत्रों के परिणाम आने के बाद कैबिनेट का गठन किया जाएगा। संसद का आरंभिक सत्र गुरुवार को प्रस्तावित है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+