ब्रिटिश वाचडॉग करेगा गोल्डमैन सैच्स की जांच
लंदन, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटने के वित्त वाचडॉग ने मंगलवार को कहा है कि वह गोल्डमैन सैच्स बैंक की एक औपचारिक प्रवर्तन जांच करेगा। बैंक पर अमेरिका में धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए गए हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार वाचडॉग, वित्तीय सेवा प्राधिकरण (एफएसए) ने कहा है कि वह अमेरिका में प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (एसईसी) के साथ मिल कर काम करेगा। एसईसी ने आरोप लगाया है कि बैंक ने हाउसिंग संकट के दौरान निवेशकों के साथ धोखाधड़ी की थी।
ब्रिटेन में प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन ने गोल्डमैन सैच्स की एक विशेष जांच कराए जाने की बात कही है और बैंक पर 'नैतिक दिवालिए' का आरोप लगाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications