आतंकवादियों ने बंधकों की हत्या की धमकी दी
समाचार एजेंसी एकेआई के अनुसार आतंकवादियों ने मार्च में उत्तरी वजीरिस्तान इलाके से मानवाधिकार कार्यकर्ता खालिद खावजा, पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश पत्रकार असद कुरैशी और पूर्व खुफिया अधिकारी सुल्तान आमिर तरार को अगवा कर लिया था।
आतंकवादियों ने एक ईमेल भेजा है, जिसमें वीडियो फुटेज भी है। आतंकवादियों ने धमकी दी है कि वे खालिद और कुरैशी को एक हफ्ते के भीतर मार डालेंगे।
वीडियो में कुरैशी ने सहायता की अपील की है। उन्होंने कहा, "मुझे आतंकवादियों ने बंधक बना लिया है। कृपया मुझे मुक्त करवाने में मदद करें।"
आतंकवादियों ने एक करोड़ डॉलर की फिरौती की मांग की है। आतंकवादियों ने कहा, "यह अंतिम चेतावनी है। अब केवल सात दिन बचे हैं। यदि हमारी मांगे मानी नहीं जाती हैं तो हं बंधकों को मार डालेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications