आईपीएल पर भारतीयों को गर्व करना चाहिए : माल्या
आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी और पूर्व विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर के बीच विवाद के बाद कई लोगों ने आईपीएल पर प्रतिबंध लगाने तक की मांग कर डाली। विपक्ष के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को लोकसभा में आईपीएल को 'जुआ' करार देते हुए इसकी विधिवत जांच कराने की मांग की।
इस पूरे मामले में माल्या आईपीएल को मनोरंजन और खेल का एक बेहतरीन गठजोड़ मानते हैं। उन्होंने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट 'ट्विटर' पर कहा, "हम सभी भारतीयों को आईपीएल पर गर्व करना चाहिए। यह प्रतियोगिता वैश्विक रूप ले चुकी है। आईपीएल एक ब्लॉकबस्टर टूर्नामेंट है।"
आईपीएल से जुड़ा पूरा विवाद पिछले दिनों उस समय खड़ा हुआ जब मोदी ने कोच्चि फ्रेंचाइजी के सभी मालिकों के नाम ट्विटर पर सार्वजनिक कर दिए। इसमें एक नाम सुनंदा पुष्कर का भी था और इसी वजह से थरूर भी विवादों में आ गए और बाद में उन्हें मंत्री पद भी त्यागना पड़ा। उल्लेखनीय है कि सुनंदा थरूर की करीबी दोस्त हैं और इसे वह खुद स्वीकार चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications