9/11 से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है ज्वालामुखी राख

समाचार एजेंसी 'आरआईए नोवोस्ती' के अनुसार, 14 अप्रैल को आइसलैंड में हुए ज्वालामुखी विस्फोट के चलते उड़ने वाली राख से मध्य और उत्तरी यूरोप में हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हजारों यात्री असहाय हैं और 20 से ज्यादा देशों को अपने हवाई क्षेत्रों में उड़ान को प्रतिबंधित करना पड़ा है।

एक रूसी दैनिक 'कोमरसैंट' ने लिखा है, "अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) के विशेषज्ञों का मानना है कि इस आपदा से होने वाला नुकसान 9/11 के आतंकवादी हमले की वजह से होने वाले नुकसान की तुलना में अधिक हो सकता है।"

आईसीएओ के अनुसार 9/11 के आतंकवादी हमले के बाद अंतर्राष्ट्रीय उड्डयन उद्योग को करीब 24.3 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ था। वहीं इस आपदा के चलते प्रमुख उड़ान कंपनियों को रोजाना 20 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि कुल नुकसान का अनुमान लगा पाना कठिन है।

विशेषज्ञों के अनुसार यह इस बात पर निर्भर करेगा कि कितने यात्री टिकट वापस कर देते हैं और कितने अगली उड़ान का इंतजार करते हैं।

रूसी परिवहन मंत्रालय के अनुसार करीब 12,000 रूसी पूरे यूरोप में फंसे हुए हैं।

बर्लिन में फंसे एक रूसी यात्री रस्टेम एडागमोव ने कहा, "हवाई अड्डे खाली हैं और ट्रेनों में भारी भीड़ है इसलिए कहीं जाना बहुत मुश्किल हो रहा है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+