उप्र में रहस्यमय बीमारी से चार की मौत

ये मौतें जिले के दलित बहुल मनकापुर गांव में हुई हैं। रहस्यमय बीमारी से मरने वालों में एक चार वर्षीय बालिका और तीन महिलाएं (35 से 60 वर्ष) शामिल हैं।

जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) जी.पी. अवस्थी ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि हमें यह पता नहीं चला है कि यह कौन सी बीमारी है। यहां तक कि मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इन मौतों का कारण साफ नहीं हो पाया।

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक रविवार दोपहर पूजा (4) नाम की बालिका इस रहस्यमय बीमारी की पहली शिकार बनी। उसके बाद जगदम्बा, स्मृति और सुमित्रा की भी इस रहस्यमय बीमारी की चपेट में आकर मौत हो गई।

अवस्थी ने बताया कि चारों की मौत से पहले उन्हें झटके आए थे और उल्टियां हुई थीं।

जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने टीमों का गठन कर उन्हें प्रभावित गांव भेजकर चिकित्सा शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

अवस्थी ने कहा कि चिकित्सकों की अगुवाई में स्वास्थ्य टीमें गांव में डेरा डालकर हालात का जायजा ले रही हैं। चिकित्सा शिविरों में ग्रामीणों की जांच की जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+