ललित मोदी ने माल्या का आभार जताया
मोदी ने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर पर की गई अपनी ताजा टिप्पण्णी में कहा, "मेरा साथ देने के लिए मैं विजय माल्या को धन्यवाद देता हूं। उनका यह रुख वाकई सराहनीय है।"
आईपीएल से जुड़ा यह विवाद पिछले दिनों उस समय खड़ा हुआ जब मोदी ने खुद कोच्चि फ्रेंचाइजी के सभी मालिकों के नाम ट्विटर पर सार्वजनिक कर दिए। इसमें एक नाम सुनंदा पुष्कर का भी था और इसी वजह से तत्कालीन विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर भी विवादों में आ गए और बाद में उन्हें मंत्री पद भी त्यागना पड़ा। उल्लेखनीय है कि सुनंदा थरूर की करीबी दोस्त हैं और इसे वह खुद स्वीकार चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications