भाजपा के शीर्ष नेता रैली को संबोधित करेंगे
रैली के बाद संसद भवन तक मार्च निकाला जाएगा। भाजपा कांग्रेस नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की खाद्य नीतियों का विरोध कर रही है।
भाजपा सूत्रों ने कहा है कि पार्टी के नए अध्यक्ष नितिन गडकरी के नेतृत्व में भाजपा की यह सबसे बड़ी रैली हो सकती है। रैली को लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, राजनाथ सिंह व गडकरी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।
इस रैली में देश भर से 10 लाख लोगों को खींच कर लाने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा कार्यकर्ता कुछ हफ्तों से रैली की तैयारी में जुटे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications