उड़ीसा में लू से 8 की मौत
भुवनेश्वर मौसम केंद्र के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि तलचर शहर में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
राज्य राजस्व नियंणत्र कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने लू की वजह से आठ लोगों के मरने की पुष्टि कर दी है।
अधिकारी ने कहा कि उड़ीसा के विभिन्न हिस्सों में उच्चतम तापमान में वृद्धी दर्ज की गई है। राज्य के पश्चिम में स्थित बाड़ीपदा, संभलपुर, हिराकुंड, सुंदरगढ़ और बोलांगिर में तापमान क्रमश: 46, 45.2, 44.8, 44.0, और 44.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक भुवनेश्वर से लगे कटक शहर में प्रचंड गर्मी दर्ज की गई और यहां का तापमान 42.4 और 43.3 डिग्री रहा।
अधिकारी ने बुधवार को भी कुछ हिस्सों में झुलसाने वाली गर्मी जारी रहने की संभावना जाहिर की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications