वांछित अपराधी सतीश ने किया आत्मसमर्पण
पुलिस के अनुसार पांडेय सुबह अपने पांच समर्थकों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और खुद को कानून पर भरोसा जताते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। वह अपने साथ एक कार्बाइन भी लाया था, जिन्हें अधिकारियों को सौंप दिया।
गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक क़े एस़ अनुपम ने बताया कि पांडेय पर केवल गोपालगंज जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 51 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने उस पर दो लाख रुपये का ईनाम रखा था।
इधर, पुलिस सूत्रों के मुताबिक पांडेय बिहार और उत्तर प्रदेश में 151 मामलों में आरोपी है तथा इस पर 10 लाख रुपये से ज्यादा की ईनामी राशि घोषित की गई थी।
उल्लेखनीय है कि पांडेय अपराध की दुनिया में कदम रखने से पहले पुलिस विभाग में ही नौकरी करता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications