कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में संर्घष में शावक की मौत
कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक एच. एस. नेगी ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के सबसे ज्यादा बाघों की आबादी वाले इलाके सरही में चार शावकों के साथ उनकी मां पर एक नर बाघ ने हमला बोल दिया, जिसमें आठ माह का एक शावक मारा गया। इसके अलावा किसी अन्य शावक व मादा बाघ को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
नेगी का कहना है कि सरही वह वन क्षेत्र है जहां बाघों के बीच संघर्ष होना आम बात है। उसी संघर्ष में एक शावक मारा गया है जिसका पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications