भाजपा ने रैली के लिए 5 रेलगाड़ियांआरक्षित कराईं
भाजपा के मीडिया प्रभारी गोविंद मालू ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए पांच रेलगाड़ियां आरक्षित कराई। इन रेलगाड़ियों के अलावा टिकट लेकर तथा बस व अन्य साधनों से कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हो रहे हैं।
मालू का कहना है कि जिन रेलगाड़ियों को आरक्षित कराया गया है, उनके लिए भाजपा ने रेल मंत्रालय में शुल्क जमा कराया है। यह राशि दिल्ली जाने वाले कार्यकर्ताओं से ली गई है। वहीं आम यात्री को परेशानी न हो इसके लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि टिकट लेकर ही यात्रा करें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications