विधायक दल में एकता सुनिश्चित करूंगा: संगमा
संगमा ने सोमवार को कांग्रेस विधायक दल का नया नेता चुने जाने के बाद संवाददाताओं से कहा, "अपसी मतभेदों को दूर करने के लिए कुछ ठोस प्रयास किए जाएंगे।"
मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले डी.डी. लपांग ने विधायक दल की बैठक में संगमा का नाम प्रस्तावित किया था। मौजूदा सरकार में संगमा उप मुख्यमंत्री थे।
उल्लेखनीय है कि मतदभेद के बाद नई दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान को मना पाने में असफल रहे लपांग ने सोमवार को अपना इस्तीफा राज्यपाल आ.एस. मूसाहारी को सौंप दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications