महंगाई विरोधी रैली में मप्र के 50 हजार कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे (लीड 1)
भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगलवार को ही दिल्ली पहुंच चुके हैं ताकि व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया जाए और मध्य प्रदेश से पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हों। 21 अप्रैल की रैली में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से कार्यकर्ताओं के रवाना होने का सिलसिला जारी हैं।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी गोविंद मालू ने आईएएनएस को बताया है कि इस रैली में प्रदेश से लगभग 50 हजार कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। इसके लिए भाजपा ने पांच विशेष रेलगाड़ियां भी आरक्षित कराई है।
जबलपुर से विधानसभा अध्यक्ष ईष्वर दास रोहाणी के नेतृत्व में कार्यकर्ता विशेष रेलगाड़ी से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस मौके पर रोहाणी ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण महंगाई बेकाबू हो गई है और आम आदमी को दो वक्त की रोटी का इंतजाम मुश्किल हो गया है। भाजपा की इस रैली से केंद्र सरकार को महंगाई पर नियंत्रण पाने के उपाय करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
इसी तरह रीवा से भाजपा के प्रदसा कोषाध्यक्ष रामोराम गुप्ता, सिरमौर विधायक अभय मिश्रा व विधायक सिमरिया राम लल्लू वैश्य के नेतृत्व में कार्यकर्ता विशेष रेलगाड़ी से रवाना हुए है। वहीं इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर के अलावा प्रदेश के अन्य इलाकों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अलग अलग साधनों से दिल्ली के लिए रवाना हो गए है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications