छह के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मुकदमा दर्ज
कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना अन्तर्गत बसडीला गांव निवासी 40 वर्षीय कमला देवी (काल्पनिक नाम) ने सीजीएम न्यायालय में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी। महिला ने आरोप लगाया कि पुरैनी गांव निवासी योगेन्द्र पुत्र इन्द्रजीत मुरत पुत्र शिवपुजन ने मेडवाइफ की नौकरी दिलाने के नाम पर उससे पैसे ऐंठ लिए और मांगने पर परेशान कर रहे थे।
महिला ने कहा कि एक दिन शराब के नशे में वे लोग मेरे घर बसडीला आये और उन्होंने मेरे साथ सामूहिक बलत्कार किया। न्यायालय ने रामकोला थाना अध्यक्ष को आदेश दिया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 511 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष शिव शम्भू किशोर जायसवाल ने बताया, "6 व्यक्तियों के खिलाफ अपराध संख्या 183/10 धारा 376, 511 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और सम्बन्धित व्यक्तियों के धर पकड़ की कार्रवाई की जा रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications