जी-20 श्रम मंत्रियों की पहली बैठक
वाशिंगटन, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। दुनिया के बड़े औद्योगिक और विकासशील देशों के समूह जी-20 के श्रम मंत्री मंगलवार को यहां पहली बैठक कर रहे हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार दो दिनों तक चलने वाली इस शिखर बैठक में जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन के मंत्री हिस्सा नहीं ले रहे हैं क्योंकि आइसलैंड में ज्वालामुखी फटने के बाद यूरोप के आसामान में राख फैल जाने से हवाई यातायात बाधित हो गया है।
जी-20 के वित्त मंत्री शुक्रवार को यहां अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व की बैठक से पहले एकत्र होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications