जख्मी अफ्रीकी छात्र को दिया गया 48 यूनिट रक्त
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर के अध्यक्ष एम. सी. मिश्र ने मंगलवार को बताया कि 22 वर्षीय अदोमा की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे अभी तक 48 यूनिट खून चढ़ाया जा चुका है।
उन्होंने बताया, "छात्र अब होश में आ गया है, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।"
मिश्र ने कहा, "अफ्रीकी नागरिक का खून ज्यादा बह चुका है, सोमवार को ऑपरेशन के दौरान अदोमा को 33 यूनिट खून दिया गया था। फिलहाल उसे सघन चिकित्सा कक्ष में वेंटीलेटर पर रखा गया है। शल्य क्रिया के बाद उसे कम से कम 15 यूनिट खून चढ़ाया जा चुका है।"
इसी हादसे में जख्मी उसका 22 वर्षीय दोस्त चीक सुरक्षित है। लोहे की एक छड़ अदोम के जांघ में घुस गई थी। बहरहाल, उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। अदोम का दोस्त भी आईटी का छात्र है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications