दिल्ली में जारी रहेगी झुलसा देने वाली गर्मी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जो औसत से छह डिग्री अधिक है।
अधिकारी ने कहा, "दिल्ली में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री अधिक 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।"
मौसम अधिकारी ने कहा, "राजधानी के कुछ हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार को बारिश दर्ज की गई, लेकिन यहां के तापमान में वृद्धि होगी।"
आईएमडी के अनुसार शहर में अधिकतम आद्र्रता 42 फीसदी और न्यूनतम 21 फीसदी दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications