थरूर का इस्तीफा दुखद : खुर्शीद

खुर्शीद ने थरूर को सेंट स्टीफन कॉलेज का एक बहुत ही प्रतिभावान विद्यार्थी बताया।

ज्ञात हो कि थरूर को रविवार को विदेश राज्य मंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा था। उन पर आईपीएल की कोच्चि फ्रेंचाइजी में अपनी महिला मित्र सुनंदा पुष्कर को हिस्सेदारी दिलाने में अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप था।

खुर्शीद ने अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में यहां संवाददाताओं को बताया, "यदि थरूर ने महसूस किया है कि उनका पद पर बने रहना सरकार और पार्टी के लिए संकट पैदा करने वाला होगा, तो पद छोड़ने का उनका निर्णय समझदारी भरा और अच्छा है।"

सेंट स्टीफन कॉलेज में थरूर के छात्र जीवन की स्मृतियों को ताजा करते हुए खुर्शीद ने कहा, "वह मेरे कॉलेज में थे। वह बहुत ही प्रतिभाशाली थे। वह कॉलेज में अपनी पीढ़ी के एक बहुत ही प्रतिभाशाली और उत्कृष्ट व्यक्ति थे।"

खुर्शीद ने कहा, "थरूर ने संयुक्त राष्ट्र में भी बहुत ही उच्च पद पर काम किया। हम सरकार में उन्हें देख कर बहुत खुश थे। लेकिन राजनीतिक ढांचों और व्यवस्थाओं की अपनी जरूरतें होती हैं और हम सभी उसके प्रति जवाबदेह हैं। यह दुखद है कि उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+