भारतीय मूल के व्यक्ति ने जीती लॉटरी
समाचार पत्र 'न्यूजीलैण्ड हेराल्ड' के अनुसार दुकानदार खरीदा हुआ लॉटरी का एक टिकट दराज में रखकर भूल गया था और टिकट को बेचने के लिए केवल एक दिन बचे थे।
दुकानदार ने 12 महीने पहले लॉटरी का यह टिकट खरीदा था और रविवार को उसकी वैधता खत्म होने वाली थी।
लॉटरी विजेता मनहर पटेल ने कहा, "हमने आलमारी में सर्दी में पहनने वाला अपना कोट देखा, जिसमें टिकट मिला।"
पटेल ने बताया कि वह टिकट को दराज में रखकर भूल गए थे।
उन्होंने बताया, "यह साल मेरे लिए तनाव भरा रहा और टिकट को पूरी तरह से भूल गया था। जब मैंने शनिवार को आलमारी खोली तो देखा कि लॉटरी टिकट पड़ा हुआ है। मैं मुश्किल से उस पर लिखी तारीख पढ़ पाया और तुरन्त दुकान पर जा पहुंचा, शायद भाग्यवश कुछ मिल जाए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications