गहन जांच के लिए तैयार हूं : थरूर (लीड-3)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की कोच्चि फ्रेंचाइजी से जुड़े विवाद को लेकर आरोपों में घिरने के बाद थरूर ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

इस्तीफे के बाद थरूर ने लोकसभा में मंगलवार को कहा कि उनकी आत्मा साफ है लेकिन वह गहरे आघात का अनुभव कर रहे हैं।

अपनी कांग्रेस पार्टी के साथियों की ओर से मेज थपथपाए जाने के बीच भावुक थरूर ने कहा, "मेरे खिलाफ लगाए गए काल्पनिक और दुर्भावनापूर्ण आरोपों से मुझे गहरा आघात पहुंचा है। मैंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि मेरे खिलाफ लगाए गए आरोपों की गहन जांच हो।"

थरूर ने इससे पहले मंत्री रहते हुए इस मुद्दे पर लोकसभा में सफाई दी थी लेकिन विपक्ष उनकी सफाई से संतुष्ट नहीं हुआ था और उनके इस्तीफे पर अड़ा रहा।

संयुक्त राष्ट्र के पूर्व राजनयिक थरूर ने कहा, "मैंने कोई गलत या अनैतिक काम नहीं किया है। फिर भी वर्तमान राजनीतिक विवाद के मद्देनजर मैं सरकार के लिए शर्म का कारण बनूं, ऐसी मेरी बिल्कुल इच्छा नहीं है। मैं मानता हूं कि इस स्तर पर मेरे पद से हटने से प्रधानमंत्री और उनके कैबिनेट सहयोगियों को इस बात के लिए अवसर मिलेगा कि वे देश के सामने खड़ी बड़ी चुनौतियों पर अधिक ध्यान दे सकेंगे।"

थरूर ने कहा कि उनका इस्तीफा लोकतांत्रिक व्यवस्था की सर्वोच्च नैतिक परंपराओं की तर्ज पर है।

भावुक थरूर ने कहा, "भारतीय राजनीति में मैं नया हूं लेकिन सार्वजनिक जीवन में मेरा लंबा ट्रैक रिकार्ड रहा है, जिसमें कभी भी मुझ पर वित्तीय अनियमितता का आरोप नहीं लगा। मुझे गर्व है कि मैं इस संसद में केरल की राजधानी तिरूवनंतपुरम का प्रतिनिधित्व करता हूं।"

थरूर ने कहा कि वह लंबे समय तक अंतर्राष्ट्रीय सेवा में रहने के बाद भारत इसलिए लौटे थे, क्योंकि वह अपने देश में कुछ करने की इच्छा रखते थे।

उन्होंने कहा, "मैं भारत इसलिए लौटा क्योंकि मैं एक खुलेपन और खरेपन वाले भारत में विश्वास रखता हूं, न कि पाखंड और दोमुहेपन में। मैं अनेकतावादी और विविधतावादी भारत में विश्वास रखता हूं, न कि धार्मिक कट्टरता और जातिवादी राजनीति में।"

खुद को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आभार जताया। उन्होंने कहा, "दोनों नेताओं के हाथ में देश सुरक्षित है। मेरे लिए अब एक नई शुरुआत होगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+