विकिरण संबंधी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार तैयार
प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने राज्यसभा में कहा, "परमाणु ऊर्जा विभाग विकिरण संबंधी मामलों से निपटने के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षित कर रहा है।"
पश्चिमी दिल्ली के एक कबाड़ बाजार में पिछले दिनों हुई विकिरण संबंधी घटनाओं पर एक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में चव्हाण ने यह आश्वासन दिया।
इस घटना में कई लोग प्रभावित हुए थे, जिसके मद्देनजर आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से दो की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications