बिहार व झारखण्ड में चिकित्सकों की भारी कमी
केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री गुलाम नबी आजाद द्वारा हाल ही राज्यसभा में पेश एक आंकड़े के मुताबिक बिहार के सामुदायिक चिकित्सा केंद्रों में 176 और झारखण्ड में 736 विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। बिहार में प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों में 76 चिकित्सकों, 706 नर्सो तथा 1259 स्टाफ नर्सो की कमी है।
आंकड़ों के मुताबिक बिहार में 381 विशेषज्ञ चिकित्सकों और 3000 स्टाफ नर्सो को जबकि झारखण्ड में 19 विशेषज्ञों चिकित्सकों और 407 स्टाफ नर्सो को अनुबंध के आधार पर रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications