अच्युतानंदन की सरकार 'अली बाबा और 40 चोर' जैसी : कांग्रेस
शहर के उपनगरों में अभियान की शुरुआत करते हुए राज्य कांग्रेस के प्रमुख रमेश चेन्निथला ने कहा कि राज्य ने पहले कभी ऐसी सरकार नहीं देखी जिसने लोगों के लिए कुछ नहीं किया।
चेन्निथला ने कहा, "अच्युतानंदन की सरकार अली बाबा और 40 चोर जैसी है। इसने लोगों के लिए कुछ नहीं किया और माफिया के लिए सब कुछ किया।"
उन्होंने कहा कि अब न तो लोगों को और न हीं उनकी पार्टी को और वाम लोकतांत्रिक मोर्चे को अच्युतानंदन की जरूरत है और उनके लिए इस्तीफा देना ही बेहतर होगा।
कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन ऐसे समय आया है जब अच्युतानंदन की सरकार अगले महीने चार वर्ष पूरे करने वाली है और राज्य में स्थानीय निकायों के चुनाव शीघ्र होने वाले हैं।
नेता विपक्ष ओमन चांडी ने शहर के दूसरे उपनगर में विरोध प्रदर्शन की शुरुआत की और जोर दिया कि प्रदर्शन हिंसक नहीं होंगे।
कांग्रेस ने पूरे राज्य में 280 विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications