श्रीकृष्ण समिति ने तेलंगाना पर लोगों से बात की

इलाके के दौरे के दूसरे दिन अबू सालेह शरीफ और रवींद्र कौर ने रायलसीमा क्षेत्र के कुरनूल जिले के दूरस्थ गांवों की यात्रा की।

उन्होंने तेलंगाना मुद्दे पर किसानों, महिला स्व-सहायता समूहों और युवाओं की राय जानने की कोशिश की। लोगों का मत जानने के लिए समिति के दोनों सदस्यों ने अनुवादकों की मदद से लोगों से कई प्रश्न पूछे।

उन्होंने सोमवार को तेलंगाना के महबूबनगर जिले के कुछ गांवों का दौरा किया था और लोगों से बातचीत की थी।

महबूब नगर के ज्यादातर लोग पृथक तेलंगाना के समर्थन में मिले जबकि कुरनूल जिले में इस मुद्दे पर लोगों का मत विभाजित था।

'इंटरनेशनल फूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट' में एक खाद्य सुरक्षा अधिकारी शरीफ और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली के प्रोफसर कौर ने कुरनूल जिले के वेलद्रुति मंडल के कुछ घरों में महिलाओं से बातचीत कर उनके विचार जाने।

दोनों सदस्यों ने दोनों जिलों के गांवों का दौरा कर यह जानने की कोशिश की कि पृथक तेलंगाना का उनके जीवन पर क्या असर होगा।

महबूबनगर जिले में समिति के सदस्यों को तेलंगाना समर्थक समूहों के विरोध का सामना करना पड़ा जबकि कुरनूल जिले में ऐसा कुछ नहीं हुआ।

केंद्र सरकार ने इस साल फरवरी में पृथक तेलंगाना की मांग और विरोध की स्थितियों के आकलन के लिए श्रीकृष्ण समिति गठित की थी। गठन के बाद से समिति ने पहली बार क्षेत्र का दौरा किया है।

कौर ने पत्रकारों को बताया कि अगले तीन महीने में समिति राज्य के सभी हिस्सों का दौरा कर पृथक तेलंगाना मुद्दे पर लोगों की राय जानने और उनकी परेशानियां का अध्ययन करने की कोशिश करेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+