भोपाल में मेट्रो रेल सर्वेक्षण के लिए करार
दिल्ली में सोमवार को डीएमआरसी के निदेशक मांगूलाल और प्रदेश के नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव राघव चंद्रा ने मेट्रो रेल सर्वेक्षण के लिए एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए।
डीएमआरसी करार के मुताबिक छह महीने के भीतर सर्वेक्षण के बाद राज्य सरकार को अपनी फिजिब्लिटी रिपोर्ट सौंप देगा। दिल्ली मेट्रो आगामी छह महीनों के दौरान भोपाल में मेट्रो रेल के संभावित मार्गो, मानकों और जरूरतों का निर्धारण कर अपना प्रतिवेदन राज्य सरकार को सौंपेगा।
इस सर्वेक्षण कार्य के लिए राज्य सरकार की ओर से डीएमआरसी को 50 लाख रूपये का भुगतान किया गया है।
नगरीय प्रशासन मंत्री बाबू लाल गौर ने इस करार को महत्वपूर्ण और नए युग की सौगात बताया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को पूरा होने में वक्त भले ही लगे, परंतु इससे आम नागरिकों को परिवहन की आधुनिक सुविधा मिल सकेगी और सड़क हादसों से निजात मिलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications