प्रधानमंत्री का विकलांगों को हर संभव मदद का वादा
विकलांगों के अधिकारों के समर्थन में एक रैली के बाद मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पोलित ब्यूरो की सदस्य और राज्यसभा सदस्य बृंदा करात के नेतृत्व में विकलांगों के अधिकारों के राष्ट्रीय मंच का एक 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री से मिला।
करात ने आईएएनएस से कहा कि प्रधानमंत्री को विकलांगों की मांगों के प्रति बहुत सहानुभूति है। विकलांगों की मदद के लिए उन्होंने हर संभव कदम उठाने का वादा किया।
देश में विकलांगों के विभिन्न वर्गो के बीच काम करने वाले संगठनों के समूह ने एक ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगों को प्रधानमंत्री को सौंपा।
ज्ञापन में सभी विकलांगों के सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गई। इसके साथ ही प्रत्येक विकलांग को 'गरीबों से भी गरीब' का कार्ड दिया जाना चाहिए।
इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री मुकुल वासनिक से मुलाकात की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications