गुवाहाटी में बाढ़, बचाव कार्य के लिए जवान तैनात
नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट फोर्स (एनडीआरएफ) के जवानों ने पानी में बुरी तरह से डूब गए विभिन्न शहरों के 200 से अधिक लोगों को बाहर निकाल लिया है।
एनडीआरएफ कमांडर अनिल चौहान ने आईएएनएस को बताया, "हमने घरों के अंदर भरे पानी और कीचड़ के बीच फंसे सैंकड़ो लोगों को बाहर निकाल लिया है जबकि पानी में फंसे और मदद की राह देख रहे अन्य लोगों को निकालने की कोशिश जारी है।"
चक्रवाती तूफान के बाद पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से असम और खासकर गुवाहाटी में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। कई इलाके पानी में पूरी तरह डूब गए हैं। लचित नगर, राजगढ़, जू रोड, नबिन नगर, हेनगाराबाड़ी और जी. एस. रोड इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
गुवाहाटी में सोमवार से 80.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जबकि बुधवार और गुरुवार को गरज के साथ और बारिश होने का पूर्वानुमान है।
एक नगर निगम अधिकारी ने कहा, "पानी की निकासी की कोई व्यवस्था न होने की वजह से कृत्रिम बाढ़ की स्थिति बन रही है।"
चौहान ने कहा कि और अधिक बारिश होने पर स्थिति और भी खराब हो जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications