क्विक अलर्ट के लिए
For Daily Alerts
बुर्ज खलीफा को मिला रियल इस्टेट क्षेत्र का पुरस्कार
समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम के अनुसार मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका में वर्ष 2010 के लिए बुर्ज खलीफा को 'सिटीस्केप अवार्ड्स' दिया गया है। इस इमारत को 'एकीकृत व्यावसायिक उद्यम और सुखद वाणिज्यिक माहौल' मुहैया कराने के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है।
बुर्ज खलीफा 'डाउनटाउन दुबई' कार्ययोजना का हिस्सा है। इमारत का नामकरण संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबूधाबी के शासक शेख खलीफा बिन जाएद अल नाहयान के नाम पर किया गया है। यह 828 मीटर ऊंची इमारत है।
'सिटीस्केप अवार्ड्स' के समूह निदेशक क्रिस स्पेलर ने कहा कि बुर्ज खलीफा में वह सभी सुविधाएं हैं, जो सुखद वाणिज्यिक माहौल के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बुर्ज खलीफा और 'डाउनटाउन दुबई' ने रियल इस्टेट की दुनिया को आधुनिक जीवन के लिए एक नई चीज दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें