सेना प्रमुख ने लद्दाख का दौरा किया
पहली अप्रैल को सेना प्रमुख बनने के बाद जनरल सिह ने राज्य के अपने पहले दौरे के दौरान लेह स्थित 14वीं वाहिनी के मुख्यालय में सेना के उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बी.एस.जसवाल और 14वीं वाहिनी के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल एस.के.सिंह के साथ चर्चा की।
सेना की 14वीं वाहिनी पर सियाचिन ग्लेशियर, चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) और लेह व कारगिल जिलों में पाकिस्तान अधिकृति कश्मीर से लगी नियंत्रण रेखा की रखवाली की जिम्मेदारी है।
सेना के एक प्रवक्ता के अनुसार सेना प्रमुख ने सैनिकों को भी संबोधित किया और उनकी बहादुरी व प्रतिबद्धता की सराहना की। जनरल सिंह ने सैनिकों से कहा, "राष्ट्र आप सभी पर गर्व करता है। लगातार अच्छे काम करते जाइए।"
सेना प्रमुख अगले दो दिनों के दौरान कश्मीर घाटी और जम्मू क्षेत्र का दौरा करेंगे। वह राज्यपाल एन.एन.वोहरा तथा मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से भी मुलाकात करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications