इंटरनेट विज्ञापन की दुनिया में होगा बदलाव

वर्तमान में इंटरनेट विज्ञापन तीन या चार आकार में लगाए जाते हैं। इस वजह से वेबसाइट का डिजाइन विज्ञापन के आकार को ध्यान में रखकर किया जाता है।

यूनीवर्सिटी ऑफ टोरंटो इलेक्ट्रीकल एंड कंप्यूटर इंजीनियरिंग के सहायक प्रोफेसर परहाम अराबई ने एक नई तकनीक विकसित की है, जिससे वेब स्पेस के अनुसार विज्ञापनों के आकार में परिवर्तन किया जा सकेगा।

अराबई ने कहा कि फिलहाल विज्ञापनों के आकार की वजह से हम वेबसाइट के कुछ जगहों का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। उन्होंने कहा, "हमने जो तकनीक विकसित की है, उससे विज्ञापनों को हम वेबसाइट पर कहीं भी लगा सकेंगे।"

अराबई ने कहा, "विज्ञापनदाता हमें पूर्व निर्धारित आकार में विज्ञापन मुहैया कराते हैं। अब हम अपनी नई तकनीक के जरिए उस विज्ञापन को वेबसाइट के अनुसार लगा सकेंगे। नई तकनीक के जरिए हम उसके आकार में आसानी से फेरबदल कर सकते हैं। "

अराबई ने कहा कि इस तकनीक के जरिए वेबसाइट का मालिक अधिक मुनाफा कमा सकता है क्योंकि वह उन जगहों पर भी विज्ञापन लगा सकेगा, जिसका पहले उपयोग नहीं होता था। उन्होंने कहा कि इसे ऑनलाइन प्रकाशकों के राजस्व में भारी वृद्धि होगी।

अराबई अपनी इस नई तकनीक को अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में इस माह आयोजित होने वाले 'वर्ल्ड वाइड वेब 2010' सम्मेलन में पेश करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+