नलिनी की कोठरी से मिला मोबाइल फोन

जेल अधिकारियों ने बताया कि वेल्लोर महिला जेल में सुबह से ही खोज अभियान शुरू हो गया था।

सहायक पुलिस महानिदेशक और जेल महानिरीक्षक के. आर. श्यामसुंदर ने आईएएनएस को बताया, "एक नियमित तलाशी के दौरान वेल्लोर जेल की अधीक्षक राजलक्ष्मी और उनके दल ने एक मोबाइल फोन बरामद किया। आगे की जांच जारी है।"

वेल्लोर महिला जेल के अधिकारी इस मामले में चुप्पी लगाए हुए हैं।

यह नई घटना नलिनी के लिए एक झटका साबित हो सकती है। नलिनी अपनी उम्र कैद की सजा पूरी करने से पहले ही जेल से छूटना चाहती है। उसने तमिलनाडु सरकार से इस संबंध में एक अपील की थी लेकिन इस अपील को अस्वीकृत कर दिया गया था। इसके बाद उसने सरकार के इस फैसले के खिलाफ मद्रास उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

राज्य सरकार ने वेल्लोर के जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बने जेल सलाहकार बोर्ड के निष्कर्षो के आधार पर नलिनी की अपील को खारिज करने का निर्णय लिया था।

बोर्ड ने नलिनी को जेल से मुक्त न करने के नौ कारण बताए थे। इनमें से एक कारण यह भी था कि उसने 1991 में की गई गांधी की हत्या के लिए माफी मांगने से इंकार कर दिया था।

लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (एलटीटीई) की एक महिला आत्मघाती हमलावर ने 21 मई, 1991 को गांधी की श्रीपेरम्बदूर रैली में उनके पैर छूते हुए विस्फोट कर लिया था।

नलिनी गांधी की हत्या की साजिश रचने वाले लोगों के दल में शामिल थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+