मेरे पिता ने सिर्फ मोदी का बचाव नहीं किया : सुले (लीड-1)
संसद भवन परिसर में समाचार चैनल 'सीएनएन-आईबीएन' से बातचीत में सुले ने कहा कि उनके पिता ने न सिर्फ मोदी का बचाव किया है बल्कि उन्होंने आईपीएल विवाद के कारण अपने पद से इस्तीफा देने वाले विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर का भी समर्थन किया है।
सुले ने कहा, "मेरे पिता पर यह इल्जाम लगाना कि उन्होंने इस विवाद में सिर्फ मोदी का समर्थन किया है, युक्तिसंगत नहीं होगा।"
सुले ने यह भी कहा कि उनके परिवार का आईपीएल से कोई नाता नहीं है। बकौल सुले, "मेरे पति और परिवार को आईपीएल की नीलामी प्रकिया या फिर आईपीएल से ही कोई ताल्लुक नहीं है।"
उन्होंने कहा कि उनका परिवार का आईपीएल से सिर्फ यही ताल्लुक हो सकता है कि वे क्रिकेट मैचों को बड़ी उत्सुकता के साथ देखते हैं। केंद्रीय मंत्री और राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल के खिलाफ आरोपों से जुड़ी खबरों को भी सुले ने खारिज कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications