हत्या के आरोपी विधायक ने किया आत्मसमर्पण
विधायक ने गोरखपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) ए. के. तिवारी की अदालत में आत्मसमर्पण किया। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विधायक के दो साथियों ने भी अदालत के सामने आत्मसमर्पण किया।
गत 20 मार्च को स्थानीय ठेकेदार विजय रावत की भीटी गांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने विधायक यशपाल रावत व उसके दो साथियों कालिया यादव और विजय मिश्रा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था।
विधायक व उसके सहयोगी मामला दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे थे।
पुलिस के मुताबिक ठेकेदार और विधायक के बीच सालों से पारिवारिक दुश्मनी चल रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications