विवाहेत्तर संबंधों के कारण आते हैं भूकंप !
ब्रिटिश समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' ने कट्टरपंथी मौलवी अयातुल्लाह काजेम सेदिघी के हवाले से खबर प्रकाशित की है। मौलवी ने कहा आधुनिक परिधानों में महिलाओं को देखकर युवक गुमराह हो जाते हैं, जिससे कई प्राकृतिक आपदाएं, जैसे भूकंप की संभावना बढ़ जाती है।
तेहरान में पिछले सप्ताह एक कार्यक्रम में अयातुल्लाह ने कहा, "कई महिलाएं सलीके से कपड़े नहीं पहनती हैं, ऐसे में युवा गुमराह हो जाते हैं और समाज में विवाहेत्तर संबंधों की घटनाएं बढ़ जाती है। "
अयातुल्लाह ने कहा, "आपदाएं लोगों के कर्मो का परिणाम है। इस्लाम के अलावा ऐसे खतरों से बचने के लिए हमारे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications