ब्रिटिश महिला पर चाकू के 130 वार
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक 35 वर्षीय नर्स कैटी कलेन के ईरान में जन्मे 28 वर्षीय पूर्व पुरुष मित्र ईमान घेईफेलीपोर ने चेशायर में उन पर हमला किया। घेईफेलीपोर ने महिला के चेहरे और गर्दन पर चाकू से कई वार किए।
हत्यार इस बात से नाराज था कि कलेन ने उस पर उसके बैंक खाते से 3,000 पाउंड से अधिक राशि चुराने का आरोप लगाया था। जब वह महिला को वापस लुभाने में असफल रहा तो वह हिंसक हो गया और उसने महिला पर चाकू के 130 से अधिक वार किए। फिर उसने महिला की दाईं आंख निकाल ली और चाकू से उसके दाएं हाथ को काटने की कोशिश की।
मैन्चेस्टर क्राउन कोर्ट ने घेईफेलीपोर को दोषी करार दिया और उस 23 वर्ष कैद की सजा सुनाई है। पिछले साल 20 अक्टूबर को कलेन की हत्या की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications