34,000 एसयूवी को वापस ले रही है टोयोटा

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अमेरिकी पत्रिका 'कंज्यूमर रिपोर्ट' के पिछले सप्ताह के अंक में जारी हुई चेतावनी के बाद टोयोटा ने यह कदम उठाया है। पत्रिका ने उपभोक्ताओं को लेक्सस जीएक्स 460 वाहन न खरीदने की सलाह दी थी।

पत्रिका का कहना था कि जब चालक तेज गति से मुड़ता है तो इस वाहन के पलटने का खतरा होता है। तब से जापानी कंपनी टोयोटा ने दुनियाभर में अपने स्पोर्ट युटीलिटी व्हीकल (एसयूवी)वाहनों की बिक्री रोक दी है।

टोयोटा की इस घोषणा से दुनियाभर में बेची गईं एसयूवी लेक्सस जीएक्स 460 प्रभावित होंगी। इस वाहन की 9,400 इकाईयां अमेरिका को व रूस और ओमान को एक-एक हजार इकाईयां बेची गई हैं।

इससे 21,000 लैंड क्रूजर प्रेडो कारें भी प्रभावित होंगी। टोयोटा ने बताया कि इन कारों की 4,400 इकाईयां ओमान, 4,000 इकाईयां रूस और 1,500 इकाईयां संयुक्त अरब अमीरात को बेची गई थीं।

टोयोटा पहले भी ब्रेक व गति संबंधी खामियों के चलते दुनियाभर से अपने 80 लाख वाहनों को वापस ले चुकी है।

अमेरिका का आरोप है कि कंपनी ने अधिकारियों को एक्सीलिरेटर पैडल्स की खामियों के संबंध में सचेत नहीं किया था। टोयोटा ने सोमवार को इन आरोपों में समझौते लिए 1.64 करोड़ डॉलर का जुर्माना देने के प्रति सहमति जताई है।

लेकिन कंपनी ने इस मामले में अपनी गलती स्वीकार नहीं की है। उसका कहना है कि उसने लंबे कानूनी विवाद से बचने के लिए 'नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन' को जुर्माना देने पर सहमति जताई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+