आईपीएल विवाद पर प्रणब, पवार और चिदंबरम की बैठक
लगभग 15 मिनट तक चली इस बैठक में क्या चर्चा हुई इसकी औपचारिक जानकारी तो नहीं दी गई लेकिन समझा जा रहा है कि तीनों के बीच मौजूदा आईपीएल विवाद को लेकर चर्चा हुई।
ज्ञात हो कि इसी विवाद के कारण विदेश राज्यमंत्री शशि थरूर को गत रविवार को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। थरूर के बाद अब आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी पर भी इस्तीफे का दबाव बढ़ गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications