आईपीएल से मेरे परिवार का कोई वास्ता नहीं: सुले
समाचार चैनल 'सीएनएन-आईबीएन' से बातचीत में सुले ने मंगलवार को कहा, "मेरे पति और परिवार को आईपीएल की नीलामी प्रकिया या फिर आईपीएल से ही कोई ताल्लुक नहीं है।"
उन्होंने कहा कि उनका परिवार का आईपीएल से सिर्फ यही ताल्लुक हो सकता है कि वे क्रिकेट मैचों को बड़ी उत्सुकता के साथ देखते हैं। केंद्रीय मंत्री और राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल के खिलाफ आरोपों से जुड़ी खबरों को भी सुले ने खारिज कर दिया।
आईपीएल और अपने पिता के संदर्भ में सुले ने कहा कि पवार ने इस विवाद के दौरान न सिर्फ आईपीएल कमश्निर ललित मोदी बल्कि पूर्व विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर का भी बचाव किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications