ललित मोदी के बचाव में आए फारूक
अब्दुल्ला ने कहा कि मोदी अपनी अद्भुत सफलता के कारण मुश्किलों में फंसे हैं और उन्हें इस वक्त इस्तीफा देने की कोई जरूरत नहीं है।
संसद भवन परिसर में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए अब्दुल्ला ने कहा, "वह क्यों इस्तीफा दें। आगामी 26 अप्रैल को बैठक होनी है। देखते हैं कि उनके खिलाफ क्या आरोप है और बैठक में उनका जवाब क्या रहता है। हम खुद न्यायाधीश नहीं बन सकते हैं।"
आईपीएल की कार्यकारी परिषद की 26 अप्रैल को बैठक है जिसमें मोदी के ऊपर लगे आरोपों पर चर्चा होगी। इसके बाद दो मई को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की कार्यसमिति की बैठक होनी है। मोदी पर आईपीएल की नीलामी में पारदर्शिता न बरतने का आरोप है।
अब्दुल्ला ने आईपीएल के राष्ट्रीकरण की मांग का विरोध किया और कहा कि इस प्रतियोगिता को बहुत प्रचार मिल रहा है इसलिए इस पर ऊंगलियां भी उठ रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications