विनिवेश के खिलाफ बीएसएनएल कर्मचारी हड़ताल पर
बीएसएनएल के विभिन्न संगठनों और यूनियन की संयुक्त कार्रवाई समिति के संयोजक वी. ए. एन. नांबूदिरी ने कहा, "देश भर में बीएसएनएल के कार्यालयों में छह बजे सुबह से हड़ताल आरंभ हो गई है। दिल्ली में हड़ताल की शुरुआत सुबह करीब 10 बजे हुई। जब तक सरकार हमारी मांग नहीं मानती है तब तक विरोध जारी रहेगा।"
कर्मचारी संघ सैम पित्रोदा समिति की सिफारिशों को स्वीकार करने के बीएसएनएल प्रबंधन के फैसले का विरोध कर रहा है। सिफारिशों के अनुसार कंपनी में 30 फीसदी विनिवेश और एक लाख कर्मचारियों की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की बात कही गई है।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बीएसएनएल के कामकाज की समीक्षा के लिए पित्रोदा समिति का गठन किया है। एचडीएएफसी के अध्यक्ष दीपक पारेख और टेलीकॉम सचिव पी.जी.थॉमस समिति के सदस्य हैं।
बीएसएनएल के विभिन्न संघों ने भारतीय टेलीकॉम सेवा (आईटीएस) के 1,500 अधिकारियों को नियमित करने की भी मांग रखी है। ये सभी गत 10 वर्षो से प्रतिनियुक्ति पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications