उड़ीसा में पुलिस रोकेगी अवैध खनन
राज्य के खनन मंत्री रघुनाथ मोहंती ने आईएएनएस को बताया, "सरकार ने सुंदरगढ़, क्योंझर और मयूरभंज जिलों के पुलिस निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों को भी अवैध खनन रोकने संबंधी वह सभी अधिकार दे दिए हैं जो इससे पहले तक वरिष्ठ खनन अधिकारियों को ही प्राप्त था।"
उड़ीसा खनीज चोरी व तस्करी निरोधक नियम, 2007 (ओएमपीटीएस) के तहत खनन विभाग के अधिकृत अधिकारियों को ही कानूनन जब्ती जैसी कार्रवाई का अधिकार था।
राज्य में खनन अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहे अवैध खनन के संबंध में लोगों द्वारा की गई शिकयतों के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications