छत्तीसगढ़ में सरकारी खर्च पर विदेश दौरा प्रतिबंधित
आधिकारिक सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि वित्त विभाग की ओर से जारी इस आदेश के दायरे में मुख्यमंत्री, मंत्रियों, नौकरशाहों, संसदीय सचिवों और राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त बोर्डो व निगमों के अध्यक्षों का रखा गया है।
इस दौरान हालांकि केंद्र सरकार के खर्च पर विदेश दौरे पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है।
वित्त विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जनता के पैसों पर होने वाले अनावश्यक खर्च पर रोक लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications