'मेरा बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता'
बेंगलुरू से संबंध रखने वाले डॉक्टर नागेंद्र रेड्डी का शव सोमवार को संस्थान के पार्किं ग में मिला था।
पुलिस ने फॉरेंसिक विशेषज्ञों से मौके से सुराग जुटाने के लिए कहा है। पुलिस को कोई स्युसाइड नोट नहीं मिला है हालांकि वह इसे आत्महत्या का मामला मानने से इंकार नहीं कर रही है।
बेंगलुरू से सोमवार शाम को चण्डीगढ़ पहुंचे रेड्डी के माता-पिता ने आत्महत्या की संभावना से इंकार किया है और मामले की विस्तृत जांच कराने की मांग की है।
रेड्डी के पिता अयप्पा रेड्डी ने कहा, "नरेंद्र एक अच्छा छात्र होने के साथ-साथ बहादुर इंसान भी था। वह कभी आत्महत्या नहीं कर सकता। उसने अपनी मां से कहा था कि कुछ सीनियर छात्र उसे परेशान करते हैं। इस पर हमने उससे लौट आने के लिए भी कहा था।"
उन्होंने कहा, "उसने टिकट भी ले लिया था इसलिए हम आत्महत्या करने की बात पर भरोसा नहीं कर सकते। हमने यहां के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात करके मामले की जांच करने की मांग उठाई है।"
नागेंद्र जनवरी में चण्डीगढ़ आया था और सेक्टर-12 स्थित पीजीआईएमईआर परिसर में चिकित्सकों के छात्रावास में रह रहा था।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमारी नजर मामले के कई पहलुओं पर है और हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।"
अधिकारी ने बताया, "उसके कमरे की तलाशी के दौरान हमें उसका लैपटॉप चालू अवस्था में मिला। हमारे साइबर अपराध दल ने उसे जब्त कर लिया है और उसमें से सूचनाएं खंगाल रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications