सिहोर के कॉलेज में चाकूबाजी, छात्र घायल
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को यहां के पीजी कॉलेज के परिसर में वरिष्ठ और कनिष्ठ छात्रों के बीच विवाद हुआ। यह विवाद इतना बढ़ गया कि बी. कॉम (प्रथम वर्ष) के छात्र प्रतीश ठाकुर पर कुछ छात्रों ने चाकुओं से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रतीश को भोपाल रेफर कर किया गया है।
कोतवाली थाने के प्रभारी अजय वर्मा ने आईएएनएस को बताया कि उन्हें कॉलेज में चाकूबाजी की घटना की जानकारी तो है लेकिन उनके पास अब तक इस मामले की रिपोर्ट नहीं आई है और न ही विवाद की वजह पता चला है। उन्होंने बताया कि घायल छात्र को गंभीर हालत में भोपाल ले जाया गया है। कॉलेज के छात्र विवाद की वजह रैगिंग बता रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications