उत्तर प्रदेश को 300 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मिलेगी
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के निदेशक (वितरण) जवाहर लाल ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि मई-जून में हिमाचल प्रदेश ने 300 मेगावाट बिजली देने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी खपत से ज्यादा बिजली का उत्पादन करता है।
यूपीपीसीएल सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश को यह बिजली करीब साढ़े छह रुपये प्रति यूनिट की दर पर मिलेगी।
उत्पादन और खपत में भारी अंतर होने से राज्य में बिजली की भारी कटौती हो रही है। प्रदेश में बिजली की मांग करीब 9,000 मेगावाट है, जबकि उपलब्धता 6,500 मेगावाट ही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications