मौद्रिक नीति : प्रमुख झलकियां
-नकद आरक्षित अनुपात को 25 आधार अंक बढ़ाकर छह प्रतिशत कर दिया गया और यह 24 अप्रैल से प्रभावी होगा
-व्यवस्था से 12,500 करोड़ रुपये की तरलता कम करने के लिए कदम
-बैंक दर छह प्रतिशत पर कायम
-रेपो दर 25 आधार अंक बढ़ाकर 5.25 प्रतिशत
-रिवर्स रेपो दर 25 आधार अंक बढ़ाकर 3.75 प्रतिशत
-वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए आठ प्रतिशत आर्थिक वृद्धि दर का अग्रिम अनुमान
-वार्षिक मुद्रास्फीति दर 5.5 प्रतिशत रहने का अनुमान
-वास्तविक आर्थिक वृद्धि दर 2009-10 में 7.2 से 7.5 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान
-घरेलू मांग बढ़ने और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमतें अधिक होने से महंगाई बढ़ने का खतरा
-भारतीय रिजर्व बैंक कीमतों की स्थिरता और महंगाई पर लगाम सुनिश्चित करेगा।
-वित्तीय वर्ष 2010-11 में मुद्रा की आपूर्ति बढ़ेगी
-वाणिज्यिक बैंकों में जमाओं में 18 प्रतिशत की वृद्धि होगी
-वित्तीय वर्ष 2010-11 की पहली तिमाही की मौद्रिक नीति समीक्षा 27 जुलाई को घोषित होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications