टोरंटो गुरुद्वारे में दो सिख गुट भिड़े

रविवार देर शाम गुरुद्वारा परिसर में हुए इस झगड़े में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर है।

झगड़ा उस समय शुरू हुआ जब गुरुद्वारा प्रबंधन से जुड़े गुट ने पूर्व में प्रबंधन से जुड़े रहे एक दूसरे गुट को परिसर में उसकी सामान्य बैठक करने से रोका।

शुरुआत में पुलिस ने हिंसा की संभावना की चेतावनी देने के बावजूद झगड़े में हस्तक्षेप नहीं किया। बाद में उसने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया और उन पर हमले व खतरनाक हथियार रखने के आरोप लगाए।

घटना के बाद पुलिस प्रवक्ता सामंथा नूल ने कहा, "हम हिंसक व्यवहार को सहन नहीं करेंगे। यह कानून के खिलाफ है और जो भी व्यक्ति कानून को मानने से इंकार करेगा उसके खिलाफ आरोप लगाकर, उससे सही ढंग से निपटा जाएगा।"

टोरंटो क्षेत्र में सिख हिंसा की यह दूसरी बड़ी घटना है।

तीन सप्ताह पहले एक प्रमुख सिख वकील मंजीत सिंह मंगत पर इसी शहर के एक अन्य गुरुद्वारे में कृपाण से हमला किया गया था।

रविवार की घटना वेंकूवर के उप नगर सुरे में खालिस्तान समर्थक बैसाखी परेड होने के एक दिन बाद हुई है। इस परेड में खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए गए और झंडे लहराए गए थे और सिख आतंकवादियों की प्रशंसा की गई थी।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा उनके कनाडाई समकक्ष को खालिस्तान समर्थक तत्वों की बढ़ती सक्रियता के प्रति सावधान किए जाने के कुछ सप्ताहों के अंदर ही यह घटनाएं हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+